लॉस एंजिल्स काउंटी निवासियों के लिए FEMA ट्रैंज़िशनल शरण सहायता उपलब्ध है

Release Date Release Number
DR-4856-CA NR 002
Release Date:
जनवरी 15, 2025

लॉस एंजिलिस - FEMA और कैलिफोर्निया राज्य यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि लॉस एंजिलिस के जंगल की आग से विस्थापित बचे लोगों को सुरक्षित, सुलभ अस्थायी शरण उपलब्ध हो। वर्तमान में पात्र परिवारों को होटल के खर्च की प्रतिपूर्ति, किराए और घर की मरम्मत के लिए वित्तीय सहायता तथा FEMA द्वारा प्रदत्त अस्थायी होटल या मोटल में ठहरने की सुविधा प्रदान की जा रही है। 

जिन किराएदारों और मकान मालिकों ने आपदा सहायता के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है, वे ट्रैंज़िशनल शरण सहायता (TSA) प्रोग्राम के माध्यम से FEMA द्वारा भुगतान किए गए होटल या मोटल में अस्थायी रूप से रहने के लिए पात्र हो सकते हैं। यह प्रोग्राम विस्थापित निवासियों को अपनी अंतरिम आवास योजना पर काम करने में सक्षम बनाने के लिए पेश किया गया है।

प्रभावित निवासियों को इस सहायता के लिए अनुरोध करने की आवश्यकता नहीं है। आपदा सहायता के लिए आवेदन के समय चुना गया कम्यूनिकेशन के तरीके के आधार पर FEMA उन्हें ऑटोमैटिक फोन कॉल, टेक्स्ट मैसेज और/या ईमेल के माध्यम से उनकी पात्रता की सूचना देगा। 

TSA एक अस्थायी प्रोग्राम है जिसका उद्देश्य आपदा से बचे उन पात्र व्यक्तियों को अल्पकालिक आवास उपलब्ध कराना है जिनका प्राथमिक निवास आपदा के कारण रहने योग्य नहीं है या पहुंच से दूर है तथा जो बीमा द्वारा जीवन जीने के अतिरिक्त खर्च या उपयोग की हानि के लिए कवर नहीं किए गए हैं। पात्र आवेदक भाग लेने वाले होटल में चेक-इन करते समय अपनी पात्रता की अंतिम तिथि की पुष्टि करते हुए एक नियम व शर्तों के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हैं।

TSA प्रोग्राम के अंतर्गत, FEMA भाग लेने वाले होटलों और मोटलों को सीधे तौर पर कमरे की लागत, करों और गैर-वापसी योग्य पालतू शुल्क का भुगतान करता है। बचे लोग अन्य सभी लागतों के लिए जिम्मेदार होंगे, जिनमें कपड़े धोना, रेस्टोरेंट/रूम सर्विस, पार्किंग, टेलीफोन या किराए पर फ़िल्म देखना शामिल हैं। 

निरंतर पात्रता व्यक्तिगत आधार पर निर्धारित की जाती है। जब पात्रता समाप्त हो जाएगी, तो जीवित बचे लोगों को चेकआउट के सात दिन पहले FEMA द्वारा सूचित किया जाएगा। TSA केवल भाग लेने वाले होटलों और मोटलों तक ही सीमित है। आवेदकों को होटल खोजने के लिए TSA लोकेटर का उपयोग करना होगा, जो उन्हें DisasterAssistance.gov पर जाने पर दिखाई देगा।

आपातकालीन होटल और मोटल में ठहरना उन कई तरीकों में से एक है, जिनके ज़रिए FEMA जंगल की आग से बचे लोगों की आवास संबंधी ज़रूरतों में मदद कर रहा है। FEMA अन्य प्रकार की आवास सहायता की पेशकश कर रहा है, जैसे विस्थापन सहायता, किराया सहायता, और/या लॉजिंग एक्स्पेन्स रीइम्बर्स्मेंट:

  • विस्थापन सहायता उन बचे लोगों की मदद करती है जो आपदा के बाद अपने घर वापस नहीं लौट सकते, इसके लिए उन्हें तत्काल आवास की जरूरतों को पूरा करने के लिए अग्रिम धनराशि दी जाती है। यह वह धनराशि है जिसका उपयोग आप होटल या मोटल में रहने, परिवार और मित्रों के साथ रहने, या किसी अन्य उपलब्ध आवास विकल्प के लिए कर सकते हैं।
  • अगर लॉस एंजिल्स काउंटी में जंगल की आग से हुई क्षति के कारण किसी मकान मालिक या किराएदार को अपने प्राथमिक निवास से हटना पड़ता है, तो किराया सहायता वैकल्पिक अस्थायी आवास के लिए भुगतान करती है। इसमें अपार्टमेंट, घर किराए पर लेना या होटल, बेड एंड ब्रेकफ़ास्ट या Airbnb में रहना शामिल हो सकता है।
  • लॉजिंग एक्स्पेन्स रीइम्बर्स्मेंट (LER) उन आवास खर्चों का भुगतान करती है, जो बीमा लाभों द्वारा कवर नहीं किए जाते हैं, जैसे ज़िंदगी जीने का अतिरिक्त खर्च या उपयोग की हानि। निवासी का आपदा-पूर्व प्राथमिक निवास स्थान रहने योग्य नहीं होना चाहिए, दुर्गम होना चाहिए, या आपदा के कारण उपयोगिता आपूर्ति में हुई लंबी रुकावट से प्रभावित होना चाहिए। पात्र खर्चों में कमरे का किराया तथा होटल या अन्य आवास प्रदाता द्वारा लगाए गए कर शामिल हो सकते हैं। इसमें भोजन, फ़ोन कॉल या परिवहन की लागत शामिल नहीं है। LER रीइम्बर्स्मेंट तक सीमित है और इसे अग्रिम रूप में या होटल या मोटल को सीधे भुगतान के रूप में प्रदान नहीं किया जाता है। ये लागतें 7 जनवरी, 2025 को या उसके बाद खर्च की गई होनी चाहिए। निवासी अपनी रसीदें अपने DisasterAssistance.gov खाते पर अपलोड कर सकते हैं।

FEMA सहायता के लिए आवेदन करने हेतु, मकान मालिक और किराएदार निम्नलिखित चीज़ें कर सकते हैं: 

  • ऑनलाइन DisasterAssistance.gov  पर जाएं और स्पेनिश भाषा में  DisasterAssistance.gov/es पर जाएं।
  • विभिन्न भाषाओं में सहायता के लिए FEMA हेल्पलाइन 1-800-621-3362 पर कॉल करें।
  • मोबाइल डिवाइसेस के लिए  FEMA ऐप  डाउनलोड करें।
  • FEMA डिज़ास्टर रिकवरी सेंटर पर जाएं। अपने क्षेत्र में एक सेंटर खोजने के लिए, यहां क्लिक करें या अपने ज़िप कोड के साथ DRC को 43362 पर टेक्स्ट करें (उदाहरण: “DRC 91001”)

अगर आप रिले सर्विस का उपयोग करते हैं, जैसे वीडियो रिले, कैप्शन्ड टेलीफोन, या अन्य सेवा, तो उस सेवा के लिए FEMA को अपना नंबर दें। आवेदन करने के तरीके पर एक सुलभ वीडियो देखने के लिए, FEMA आपदा सहायता के लिए आवेदन करने के तीन तरीके - YouTubeपर जाएं। 

कैलिफोर्निया की रिकवरी के बारे में नवीनतम जानकारी के लिए,  fema.gov/disaster/4856 पर जाएं।

कैलिफोर्निया लॉस एंजिल्स तूफान-बल अग्नि तूफान से प्रभावित निवासियों को सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि वे इससे उभरने की कोशिश में लगे हुए हैं। व्यक्तियों और परिवारों की सहायता के लिए वित्तीय सहायता, आवास, मरम्मत के लिए धनराशि आदि संसाधन उपलब्ध हैं। डिज़ास्टर रिकवरी प्रोग्राम्स, महत्वपूर्ण डेडलाइन्स और सहायता के लिए आवेदन करने के तरीके के बारे में अपडेटेड जानकारी के लिएCA.gov/LAFires पर जाएं।

X पर FEMA Region 9 @FEMARegion9 को फ़ॉलो करें या  सोशल मीडिया पर FEMA को फ़ॉलो करें: fema.gov पर  FEMA ब्लॉग, X पर @FEMA या @FEMAEspanol, Facebook पर FEMA या FEMA Espanol, Instagram पर @FEMA, तथा FEMA YouTube चैनलके ज़रिए।

Tags:
आखरी अपडेट