लॉस एंजिल्स काउंटी में FEMA डिज़ास्टर रिकवरी सेंटर खुल रहे हैं

Release Date Release Number
DR-4856-CA NR 001
Release Date:
जनवरी 14, 2025

लॉस एंजिल्स – दो FEMA डिज़ास्टर रिकवरी सेंटर कल लॉस एंजिल्स काउंटी में खुलेंगे, ताकि उन कैलिफोर्नियावासियों की सहायता की जा सके, जिनके प्राथमिक घर को नुकसान पहुंचा है, निजी संपत्ति का नुकसान हुआ है या जिनकी जंगल की आग से संबंधित आपदा से जन्मी आपातकालीन जरूरतें हैं। सेंटर में, लोग संघीय सहायता के लिए आवेदन करने में सहायता प्राप्त कर सकते हैं, राज्य और संघीय एजेंसियों के प्रतिनिधियों से बात कर सकते हैं, सहायता के लिए अपने FEMA आवेदन पर अपडेटेड जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा अपील करने की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं।

ये सेंटर मंगलवार, 14 जनवरी, 2025 को दोपहर 1:00 बजे PST पर खुलेंगे। मंगलवार, 14 जनवरी के बाद समय और जगह निम्नानुसार होंगे:

  • UCLA रिसर्च पार्क वेस्ट
    10850 वेस्ट वेस्ट पिको बुलेवर्ड
    लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया 90064
     काम का समय –रोज़: सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक
  • पासाडेना सिटी कॉलेज कम्यूनिटी एजुकेशन सेंटर
    3035 ईस्ट फ़ुटहिल बुलेवर्ड
    पासाडेना, कैलिफोर्निया 91106
    काम का समय –रोज़: सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक

FEMA वित्तीय सहायता में बुनियादी घरेलू मरम्मत, व्यक्तिगत संपत्ति की हानि या अन्य बीमा रहित, आपदा-संबंधी आवश्यकताओं जैसे कि बच्चों की देखभाल, परिवहन, चिकित्सा ज़रूरतें, अंतिम संस्कार या दंत चिकित्सा खर्च के लिए धनराशि शामिल हो सकता है। 

FEMA सहायता के लिए आवेदन करने हेतु किसी केंद्र पर जाना आवश्यक नहीं है। आवेदन करने का सबसे तेज़ तरीका ऑनलाइन DisasterAssistance.gov या FEMA ऐप के माध्यम से है। आप 1-800-621-3362 पर भी कॉल कर सकते हैं। अगर आप रिले सर्विस का उपयोग करते हैं, जैसे वीडियो रिले, कैप्शन्ड टेलीफोन, या अन्य सेवा, तो उस सेवा के लिए FEMA को अपना नंबर दें। 

लॉस एंजिल्स काउंटी के जो बचे लोग FEMA सहायता के लिए रेजिस्टर करेंगे, उन्हें मेल द्वारा या उनके DisasterAssistance.gov खाते पर निश्चय पत्र प्राप्त होगा। अगर पत्र में  कहा गया है कि आपको सहायता की कुछ श्रेणियों के लिए "अनुमोदित नहीं" किया गया है, तो इसका  मतलब यह नहीं है कि आपको सहायता देने से मना कर दिया गया है।

पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ना महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें आपके आवेदन की स्थिति बताई जाएगी तथा यह सलाह दी जाएगी कि प्रक्रिया जारी रखने के लिए आपको क्या करना होगा।

कैलिफोर्निया राज्य लॉस एंजिल्स तूफान-बल अग्नि तूफान से प्रभावित निवासियों को सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि वे उससे उभरने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं। व्यक्तियों और परिवारों की सहायता के लिए वित्तीय सहायता, आवास, मरम्मत के लिए धनराशि आदि संसाधन उपलब्ध हैं। डिज़ास्टर रिकवरी प्रोग्राम्स, महत्वपूर्ण डेडलाइन्स और सहायता के लिए आवेदन करने के तरीके के बारे में अपडेटेड जानकारी के लिए CA.gov/LAFires पर जाएं।

यदि आपके FEMA पत्र के बारे में कोई प्रश्न हों, तो डिज़ास्टर रिकवरी सेंटर पर जाएं या FEMA हेल्पलाइन 1-800-621-3362 परकॉल करें। 

कैलिफोर्निया की रिकवरी के बारे में नवीनतम जानकारी के लिए,  fema.gov/disaster/4856 पर जाएं। X पर FEMA Region 9 @FEMARegion9 को फ़ॉलो करें या सोशल मीडिया पर FEMA को फ़ॉलो करें: fema.gov पर FEMA ब्लॉग, X पर @FEMAया @FEMAEspanol, Facebook पर FEMA या FEMA Espanol, Instagram पर @FEMA, तथा FEMA YouTube चैनल के.

Tags:
आखरी अपडेट