क्या आप संघीय आपदा सहायता के बारे में इन दस प्रमुख तथ्यों को जानते हैं?

Release Date Release Number
NR 015
Release Date:
जनवरी 10, 2024

शिकागो — कुक काउंटी के बिमाबिहिन या थोडि बिमा वाले निवासी जिन्हें 17-18 सितंबर 2023 मे आए भयंकर तूफान और बाढ़ के कारण नुकसान हुआ है, वे फिमा सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं। फिमा द्वारा दी जाने वाली मदद के बारे में दस तथ्य यहां दिए गए हैं:

  1. आवेदन भरनेके बाद आप किसी और से पैसे नहीं छीनेंगे। चाहे जितने भी लोग आवेदन करें, फिमा हर एक को धन वितरित करेगा।
  2. फिमा सहायता घर के मालिकों और किराएदारों के लिए उपलब्ध है, जिसमें मोबाइल घरों के मालिक और उसमे रह रहे किराएदार शामिल हैं।
  3. योग्य मकान मालिकों और किराएदारों को अनुदान के रूप में दि गई फिमा सहायता रकम चुकाना नहीं पडेगा। 
  4. यदि आपके बीमा में 30 दिन या उससे अधिककी देरी हो रही है और आपको तुरंत स्थानांतरित करने के लिए धन की आवश्यकता है, तो फिमा मदद कर सकता है। लेकिन सामान्य फिमा अनुदानों के विपरीत, इस प्रकार की आर्थिक सहायता आपको अपना बीमा प्राप्त करने के बाद चुकानी होगी।
  5. फिमा सहायता कर योग्य नहीं है, और यह सामाजिक सुरक्षा, मेडिकेड या अन्य संघीय या राज्यके द्वारा दी जाने वाले लाभों के लिए पात्रताको प्रभावित नहीं करति। 
  6. आप आपदा रिकवरी केन्द्रमें सहायता के लिए प्रश्न पूछ सकते हैं और व्यक्तिगत रूप मे खुद जा कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। फ़िलहाल फिमा के पाँच केंद्र खुले हैं। अपने निकटतम केंद्र को खोजने के लिए fema.gov/drc पर जाएं। 
  7. कानून के अनुसार, फिमा आपको तब अनुदान नहीं दे सकता जब कोई अन्य स्रोत —जैसेः बीमा, क्राउडफंडिंग, स्थानीय या राज्य कार्यक्रम, या स्वैच्छिक एजेंसियों से वित्तीय सहायता — ने आपदा-संबंधी ज़रूरतों के समान के लिए आपके खर्चों को पहले से ही कवर कर लिया हो।
  8. यदि आपका वाहन आपदा से क्षतिग्रस्त हो गया है, तो आप उसकी मरम्मत या उसे बदलने के लिए योग्य पात्र हो सकते हैं।
  9. यदि फिमा आपको लघु व्यवसाय प्रशासन के पास भेजता है, तो समझिए आप आवेदन करने के लिए योग्य हैं। लघु व्यवसाय प्रशासनके दीर्घकालिन, कम ब्याज वाले आपदा ऋण संघिय रिकवरी कोषका सबसे बड़ा स्रोत हैं - और आवेदन करने से फिमा को और अधिक प्रकार की सहायता के लिए आपका मूल्यांकन करने की अनुमति मिलती है। लघु व्यवसाय प्रशासन आपकी ऋण राशि को आपके नुकसान के 20 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है ताकि आप अपने घर को बेहतर बना सकें और उसे सुरक्षित बना सकें। ज़्यादा जानकारी के लिए, SBA.gov/disaster पर जाएं ।
  10. २११ पर कॉल करने या किसी अन्य संगठन या एजेंसी के माध्यम से सहायता के लिए आवेदन करने से आप स्वचालित रूप से फिमा के साथ पंजीकृत नहीं हो जाते हैं।

आप फिमा सहायता के लिए चार तरीकों में से एक को लेकर आवेदन कर सकते हैं:

  • DisasterAssistance.govपर जाएं।
  • FEMA mobile app का इस्तेमाल करें।
  • फिमा हेल्पलाइन को 800-621-3362 पर कॉल करें। बहुभाषीऑपरेटर उपलब्ध हैं। यदि आपवीडियो रिले सेवा, कैप्शनवाली टेलीफोन सेवा या अन्यका उपयोग करते हैं, तोउस सेवा के लिएफिमाको अपना नंबर दें।
  • आपदा रिकवरी केन्द्रपर जाएं। ये केंद्र जीवितबचे लोगों के लिए वन-स्टॉप शॉप के रूपमें काम करते हैं, जिन्हें एक-के-बाद-एक मदद कीज़रूरत होती है। सहायताके लिए आप किसीभी केंद्र पर जा सकतेहैं। केंद्र के स्थानों औरखुलने कि समय कापता लगाने के लिए, FEMA.gov/DRC परजाएं।
  • बचे लोगों केलिए फिमा सहायता स्वरुप $30 मिलियन से अधिक धनराशीकी मंजूरी पहले ही दीजा चुकी है। कुककाउंटी की रिकवरी केबारे में अधिक जानकारीके लिए www.fema.gov/disaster/4749 पर जाएं।

                                                                                         ###                                                              

आपदा बचाव सहायता नस्ल, रंग, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग, आयु, विकलांगता, अंग्रेजी भाषाकि दक्षता या आर्थिक स्थिति पर ध्यान दिए बिना उपलब्ध है। अंग्रेज़ी में सीमित दक्षता, विकलांगता और पहुँच तथा कार्यात्मक ज़रूरतों वाले आवेदकों के लिए कारगर संचारको सुनिश्चित करने के लिए वीडियो प्रसारण सेवा के माध्यम से अनुवाद और अमेरिकी संकेत भाषा दुभाषियों सहित उपयुक्त सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यदि आपके या आपके किसी जानकार के साथ भेदभाव किया गया है, तो फिमा कि 800-621-3362 पर टोल-फ्री कॉल करें। यदि आप वीडियो प्रसारण सेवा, अनुशीर्षक वाली टेलीफोन सेवा या अन्यों का उपयोग करना चाहते हैं, तो फिमा को उस सेवा के लिए अपना नंबर दें।.

Tags:
आखरी अपडेट