हैरिस काउंटी में आपदा रिकवरी केंद्र के बंद होने के बाद मदद जारी रहती है।

Release Date Release Number
NR-075
Release Date:
अक्टूबर 25, 2017

ऑस्टिन, टेक्सास ह्यूस्टन शहर में टेक्सास राज्य/संघीय आपदा रिकवरी केंद्र शनिवार 28 अक्टूबर शाम को 6.00 बजे स्थायी रूप से बंद हो जाएगा। हालांकि, मदद बस माउस की एक क्लिक, फोन कॉल या FEMA ऐप पर टैप करने की दूरी पर है।

 

केंद्र निम्न स्थान पर है:

 

Northshore Community Fellowship of Faith

444 Maxey Rd

Houston, TX 77013

 

हरीकेन हार्वे और उसके बाद की बाढ़ों के लिए टेक्सास संघीय आपदा घोषणा में सम्मिलित काउंटियों के के लोग एवं व्यवसाय अभी भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं, और अगर अभी तक पंजीकृत नहीं किया है तो निम्नलिखित तरीकों से ऐसा कर सकते हैं:

 

  •  DisasterAssistance.gov पर ऑनलाइन।
  • 800-621-3362 वॉयस,711/वीआरएस-वीडियो रिले सर्विस) (टीटीवाईः800-462-7585पर फेमा हेल्पलाइन को फोन करके। बहुभाषी ऑपरेटर्स उपलब्ध हैं (स्पैनिश के लिए 2 दबाएं)।
  • FEMA एप के माध्यम से, एपल और एंड्रॉयड मोबाइल डिवाइसेस के लिए उपलब्ध। डाउनलोड करने के लिए यहाँ जाएँ: fema.gov/mobile-app.
  • अभी भी खुले हुए किसी आपदा रिकवरी केंद्र पर विजिट करना। अन्य रिकवरी केन्द्रों के स्थानों को ऑनलाइन यहाँ देखा जा सकता हैwww.fema.gov/DRC।

 

Aransas, Austin, Bastrop, Bee, Brazoria, Caldwell, Calhoun, Chambers, Colorado, DeWitt, Fayette, Fort Bend, Galveston, Goliad, Gonzales, Grimes, Hardin, Harris, Jackson, Jasper, Jefferson, Karnes, Kleberg, Lavaca, Lee, Liberty, Matagorda, Montgomery, Newton, Nueces, Orange, Polk, Refugio, Sabine, San Jacinto, San Patricio, Tyler, Victoria, Waller, Walker और Wharton काउंटियों के मकान मालिक, किराएदार और व्यवसाय सहायता के लिए पात्र हो सकते हैं।

 

हरिकेन हार्वे और टेक्सास रिकवरी पर अधिक जानकारी के लिए, हर्रीकेन हार्वे आपदा वेब पेज, फेमा हार्वे फेसबुक पेजwww.facebook.com/FEMAHarvey/, @FEMARegion6 ट्विटर खाते और टेक्सास आपातस्थि​ति प्रबंधन विभाग की वेबसाइट पर विजिट करें।

Tags:
आखरी अपडेट