कुक काउंटी के लिए संघीय सहायता $375 मिलियन तक पहुंच गई है

Release Date Release Number
039
Release Date:
नवंबर 16, 2023

शिकागो - 29 जून से 2 जुलाई तक आए गंभीर तूफानों और बाढ़ से प्रभावित हुए कुक काउंटी के निवासियों के लिए संघीय सहायता $375 मिलियन तक पहुंच गई है। इस राशि में व्यक्तिगत और परिवारों के लिए $280 मिलियन से अधिक का FEMA अनुदान भी शामिल है जिससे उन्हें किराये के तौर पर सहायता, मरम्मत और प्रतिस्थापन फंडिंग, और अन्य आवश्यकताओं के अनुदान दिये जाते हैं जो व्यक्तिगत संपत्ति को बदलने और भंडारण और चाइल्डकेयर भुगतान प्रदान करने में मदद करते हैं। FEMA अनुदानों के साथ-साथ घरों के मालिकों और व्यवसायों के लिए लघु व्यवसाय प्रशासन के कम-ब्याज वाले आपदा ऋणों में $96.6 मिलियन से अधिक शामिल है।

यहाँ 15 नवंबर FEMA आपदा सहायता का एक स्नैपशॉट दिया गया है:

  • आपदा के कारण उत्पन्न हुई ज़रूरी आवश्यकताओं और खर्चों के लिए बिना बीमे वाले या कम बीमित योग्य उत्तरजीवी लोगों के लिए वित्तीय और प्रत्यक्ष सेवाओं के लिए $280 मिलियन से अधिक अनुमोदित किये गये थे। उस राशि में से, $241 मिलियन आवास सहायता के लिए थे। इसमें निम्नलिखित शामिल हैं:
    • अस्थायी आवास के लिए पैसा, जैसे कि उत्तरजीवी लोगों के लिए किराये के लिए सहायता या होटल की लागत जो गर्मियों में बाढ़ के कारण हुए बहुत अधिक नुकसान के कारण अपने घरों में नहीं रह सकते हैं; 
    • एक मालिक के कब्ज़े वाले घर की मरम्मत के लिए पैसा जो घर को संरक्षित, सुरक्षित और रहने योग्य बना देगा;
    • घरेलू सामानों या आवश्यक व्यक्तिगत संपत्ति को स्थानांतरित करने और भंडारण के साथ सहायता करने के लिए;
    • कम क्षतिग्रस्त हुए घरों की सफाई और उन्हें स्वच्छ बनाने में गह्रों के मालिकों की सहायता करने के लिए वित्तीय सहायता;
  • बाकी बचे हुए पैसे को इस तरह संवितरित किया गया था: 
  • आपदा के कारण पैदा हुईं मेडिकल या डेंटल लागतें।
    • बच्चों की देखभाल लिए सहायता, आठ सप्ताहों तक सीमित। 

14 नवंबर तक, अमेरिकी लघु व्यवसाय प्रशासन ने उन घरों के मालिकों को कम-ब्याज आपदा ऋणों में $88.3 मिलियन प्रदान किये थे जिनके घरों को अधिक व्यापक और महंगे नुकसान हुए थे, जिन्हें किसी FEMA अनुदान द्वारा कवर किया जा सकता है। SBA ने व्यवसायों को दोबारा से अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए आपदा ऋणों में $8.2 मिलियन प्रदान किये।

जबकि आवेदन अवधि समाप्त हो चुकी है, वे उत्तरजीवी जिन्होंने FEMA सहायता के लिए आवेदन किया था, उन्हें FEMA के साथ अभी भी सम्पर्क में बने रहना चाहिए। अगर आपके टेलीफ़ोन नंबर, वर्तमान डाक पते, बैंकिंग, या बीमा जानकारी में कोई बदलाव हुए हैं, तो आपको FEMA को बताना चाहिए नहीं तो आप महत्वपूर्ण फोन कॉल्स प्राप्त करने या पत्र-व्यवहार प्राप्त करने से चूक सकते हैं। ध्यान रखें कि FEMA के फ़ोन कॉल अज्ञात नंबरों से आते हुए हो सकते हैं। पक्का करें कि FEMA के पास आपकी मौजूदा सम्पर्क जानकारी उपलब्ध हो और फ़ोन का जवाब दें क्योंकि हो सकता है कि FEMA आपके आवेदन के बारे में और जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको कॉल कर रहा हो।

  1. आप अपनी संपर्क जानकारी को उसी प्रकार भी अपडेट कर सकते हैं जिस प्रकार आप अपने प्रश्नों के उत्तर पा सकते हैं:
  • DisasterAssistance.gov पर ऑनलाइन जाएँ
  • स्मार्ट डिवाइसेज़ के लिए FEMA ऐप का इस्तेमाल करें।
  • 800-621-3362 (TTY 800-462-7585) पर कॉल करें। टोल-फ्री नम्बर, सप्ताह के सातों दिन, सुबह 6 बजे से आधी रात स्थानीय समय पर तक खुले हैं। जो लोग एक रिले सेवा जैसे कि एक वीडियो फोन, InnoCaption (इनोकैप्शन) या CapTel (कैपटेल) का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें उस सेवा को सौंपे गए विशिष्ट फ़ोन नंबर के बारे में FEMA को बताना चाहिए।

आपको कॉल करते समय, FEMA विशेषज्ञों के पास आपका FEMA पंजीकरण नंबर, टेलीफोन नंबर और क्षतिग्रस्त संपत्ति का पता होगा। वे आपसे आपके FEMA पंजीकरण नंबर के पहले चार अंक मांग सकते हैं। वे कभी भी कोई पैसे नहीं मांगेगे; FEMA सहायता के लिए आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। सही जानकारी पर इतना अधिक भारित होने के कारण, यह महत्वपूर्ण है कि FEMA आपसे संपर्क करने में सक्षम हो। ध्यान रखें कि FEMA के फ़ोन कॉल अज्ञात नंबरों से आते हुए हो सकते हैं। कृपया पक्का करें कि FEMA के पास आपकी मौजूदा संपर्क जानकारी मौजूद है। 

अगर आपको किसी कॉल करने वाले पर संदेह है, तो यह सत्यापित करने के लिए FEMA हैल्पलाइन को 800-621-3362 (TTY 800-462-7585) पर कॉल करके पता लगाएँ कि क्या FEMA आप तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। अगर आप वीडियो रिले सेवा जैसी रिले सर्विस, कैप्शन वाली टेलीफोन सेवा या अन्य का इस्तेमाल करते हैं, तो उस सेवा के लिए FEMA को अपना नंबर दें।

###

आपदा बहाली सहायता जाति, रंग, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग, आयु, विकलांगता, अंग्रेजी दक्षता या आर्थिक स्थिति पर ध्यान दिये बिना उपलब्ध है। सीमित अंग्रेजी दक्षता, विकलांगता पहुंच (एक्सेस) और कामकाजी ज़रूरतों वाले आवेदकों के साथ प्रभावी संचार सुनिश्चित करने के लिए वीडियो रिले सेवा के माध्यम से अनुवाद और अमेरिकी सांकेतिक भाषा दुभाषियों सहित उचित समायोजन उपलब्ध होंगे। अगर आपके या आपके किसी जानने वाले के साथ भेदभाव किया गया है, तो FEMA को टोल-फ्री नंबर 800-621-3362 (711 या वीडियो रिले सहित) पर कॉल करें। 

Tags:
आखरी अपडेट