आपदा से संबंधित आम अफवाहें

किसी आपदा के बाद अक्सर कई अफवाहें और घोटाले फैलते हैं। अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए तीन आसान काम करें: 

  1. जानकारी के विश्वसनीय स्रोत ढूँढ़ें। 
  2. विश्वस्त स्रोतों से जानकारी साझा करें। 
  3. दूसरों को असत्यापित स्रोतों से जानकारी साझा करने से हतोत्साहित करें। 

अफवाहें

प्रश्न के प्रकार के अनुसार फ़िल्टर करने के लिए ड्रॉपडाउन मेनू का उपयोग करें या कीवर्ड टाइप करें।

आपको अमेरिकी लघु व्यवसाय प्रशासन (SBA) से आपदा ऋण का अनुरोध करने के लिए किसी व्यवसाय कास्वामी होने की आवश्यकता नहीं है ।

SBA योग्य मकान मालिकों, किराएदारों, और सभी प्रकार के व्यवसायों को कम ब्याज पर आपदा ऋण देता है।

आप निम्नलिखित के लिए SBA आपदा ऋणों का इस्तेमाल कर सकते हैं:

  • घर की मरम्मत करना या इसे बदलना
  • शमन
  • निजी संपत्ति
  • व्यावसायिक घाटा
  • वाहन की मरम्मत करना या इसे बदलना
  • लघु व्यवसायों और अधिकांश निजी गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए कार्यशील पूँजी

SBA आपदा सहायता ऋणों को चुकाना होगा।

अगर आपकी अभी भी कुछ आवश्यकताएँ पूरी नहीं हुई हैं, तो ऋण से घर की मरम्मत या बदलाव, व्यक्तिगत संपत्ति, वाहन, शमन, व्यावसायिक घाटे और छोटे व्यवसायों तथा अधिकांश निजी गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए कार्यशील पूंजी की व्यवस्था करने में मदद मिल सकती है।

SBA आपदा ऋण के बारे में और जानकारी प्राप्त करें। अगर आपके अतिरिक्त प्रश्न हों या आपको अधिक जानकारी की आवश्यकता हो, तो आप 800-621-3362 पर FEMA हेल्पलाइन को कॉल भी कर सकते हैं।

FEMA हेल्पलाइन

1-800-621-3362

711 या वीडियो रिले सेवा भी उपलब्ध है

  • अंग्रेज़ी के लिए 1 दबाएँ
  • स्पैनिश के लिए 2 दबाएँ
  • अन्य भाषाओं के लिए 3 दबाएँ

यह सच नहीं है। FEMA पात्र अमेरिकी नागरिकों, गैर-नागरिक निवासियों और योग्य विदेशियों को वित्तीय सहायता प्रदान कर सकता है।

उपलब्ध होने पर जीवन-निर्वाह के संसाधन जैसे आश्रय, भोजन-पानी, संकट परामर्श, आपदा मामला प्रबंधन, आपदा पूरक पोषण सहायता कार्यक्रम और आपदा कानूनी सेवाएँ आपदा में जीवित बचे व्यक्तियों के लिए नागरिकता और आप्रवासन स्थिति पर विचार किए बिना उपलब्ध हैं।

अधिक जानने के लिए, हमारे  संघीय सार्वजनिक लाभों के लिए नागरिकता और आप्रवासन की स्थिति की अपेक्षाएँ संबंधी पृष्ठ पर जाएँ।

यह सच नहीं है। अधिकांश मामलों में, FEMA द्वारा दी गई आर्थिक सहायता को चुकाना नहीं होता। अगर आपके पास ऐसा बीमा है जो आपके अस्थायी आवास की लागतों को कवर करता है, लेकिन आप अपने बीमे में देरी होने पर उन लागतों का भुगतान करने में मदद करने के लिए आपको कुछ अग्रिम राशि देने के लिए FEMA से अनुरोध करते हैं, तो आपको बीमे का निपटारा प्राप्त होने के बाद उस धनराशि को FEMA को चुकाना होगा।

FEMA आपदा से बचे लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता के लिए अन्य एजेंसियों के साथ साझेदारी करता है। अमेरिकी लघु व्यवसाय प्रशासन (U.S. Small Business Administration, SBA) घोषित प्रमुख आपदा क्षेत्र में मकान मालिकों और किरायेदारों को कम ब्याज दर पर आपदा ऋण प्रदान करता है।

अगर आपकी अभी भी कुछ आवश्यकताएँ पूरी नहीं हुई हैं, तो ऋण से घर की मरम्मत या बदलाव, व्यक्तिगत संपत्ति, वाहन, शमन, व्यावसायिक घाटे और छोटे व्यवसायों तथा अधिकांश निजी गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए कार्यशील पूंजी की व्यवस्था करने में मदद मिल सकती है। SBA आपदा ऋण के बारे में और जानकारी प्राप्त करें। अगर आपके अतिरिक्त प्रश्न हों या आपको अधिक जानकारी की आवश्यकता हो, तो आप 800-621-3362 पर FEMA हेल्पलाइन को कॉल भी कर सकते हैं।

यह सच नहीं है। प्रत्येक आवेदक को  अपील करने का अधिकार प्राप्त है। अपील FEMA को यह बताने का आपका मौका है कि आप एजेंसी द्वारा लिए गए निर्णय से सहमत क्यों नहीं हैं। आप नई या अतिरिक्त जानकारी भेज सकते हैं और FEMA से अपना निर्णय बदलने का अनुरोध कर सकते हैं। आपको अपने निर्णय का पत्र मिलने के 60 दिनों के भीतर अपना हस्ताक्षरित अपील पत्र मेल करना होगा या सबमिट कराना होगा।

यह सच नहीं है। FEMA का वित्तपोषण (फंडिंग) आपदाओं के कारण हुए नुकसान झेल चुके सभी योग्य उत्तरजीवी व्यक्तियों की सहायता करने के लिए उपलब्ध है।

यह सच नहीं है। किराएदार FEMA के यहाँ आपदा सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

FEMA आपदा-पूर्व किरायेदारों को अल्पकालिक आवास खर्चों, अस्थायी आवास किराये की लागत, और वाहन और अन्य आवश्यक व्यक्तिगत संपत्ति के प्रतिस्थापन या मरम्मत की लागत का भुगतान करने में सहायता के लिए धन उपलब्ध करा सकता है।  FEMA बीमा रहित चिकित्सा, दंत चिकित्सा, शिशु देखभाल, स्थानांतरण और भंडारण खर्चों के भुगतान में भी सहायता कर सकता है।

अगर आपदा के लिए प्रत्यक्ष आवास सहायता अधिकृत है, तो आपदा-पूर्व किरायेदार तब प्रत्यक्ष अस्थायी आवास सहायता के लिए पात्र हो सकते हैं, अगर वे अस्थायी आवास प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता का इस्तेमाल करने में असमर्थ हों।

यह सच नहीं है। TSA के अंतर्गत पात्र खर्चों में कमरे का किराया तथा होटल या अन्य आवास प्रदाता द्वारा लगाए गए टैक्स शामिल हो सकते हैं। इसमें भोजन, फोन कॉलों, परिवहन या अन्य विविध खर्च शामिल नहीं हैं।

यह सच नहीं है। आपकी समय-सीमा में अंतर हो सकता है क्योंकि अनुरोधों की समीक्षा मैन्युअल रूप से की जाती है। उदाहरण के लिए, बड़े पैमाने की आपदाओं में जिनमें बहुत से आवेदक होते हैं, प्राप्तियों की प्रतिपूर्ति में अधिक समय लग सकता है।

यह निर्भर करता है। कानून के अनुसार, FEMA बीमे के लाभों को दोहरा नहीं सकता है। अगर बीमा, आपदा के दौरान आपके आवास संबंधी खर्चों की पूरी लागत को कवर नहीं करता है, तो आप फिर भी प्रतिपूर्ति के हकदार हो सकते हैं।

FEMA अपनी तरफ से किए गए ऐसे आवास संबंधी खर्चों के लिए शायद प्रतिपूर्ति कर सकता है जो बीमे के लाभों में कवर नहीं किए जाते हैं। विचार किए जाने के लिए किसी निवासी के आपदा-पूर्व प्राथमिक निवास का रहने के अयोग्य होना या पहुंचनीय न होना अनिवार्य है।

अपनी रसीदों की प्रतिलिपियाँ संभालकर रखें ताकि आप उन्हें अपने आपदा सहायता आवेदन के साथ दाखिल कर सकें।

आखरी अपडेट