फ़ीमा आपकी भाषा बोलती है [https://www.fema.gov/hi/press-release/20211025/fema-speaks-your-language] Release Date: अक्टूबर 25, 2021 न्यूयॉर्क — फ़ीमा अंग्रेज़ी नहीं बोलने या कम अंग्रेज़ी बोलने वाले आपदा पीड़ितों तक पहुंचने और उनसे संवाद करने के लिए अनुवाद और भाषांतरण सेवाएं प्रदान करती है। फ़ीमा के पास बधिरों, कम सुनने वालों और कमज़ोर दृष्टि वालों की आपदा रिकवरी में सहायता हेतु कर्मचारी और तकनीक भी है। अनुवाद की भाषाएं अमेरिकी जनगणना और अन्य जनसांख्यिकीय अनुसंधान पर आधारित हैं। न्यूयॉर्क में, फ़ीमा की लिखित अनुवाद सेवाएं 25 भाषाओं में संदेश भेजने की सुविधा देती हैं: अल्बानियाई, अरबी, बंगाली, बर्मी, सरलीकृत चीनी, फ्रेंच, ग्रीक, गुजराती, हेशियन क्रियोल, हिब्रू, हिंदी, इतालवी, जापानी, किरुंडी, कोरियाई, मलय, पोलिश, पुर्तगाली, रूसी, स्पेनिश, स्वाहिली, टगालोग, उर्दू, वियतनामी और यिडिश। आवश्यकता पड़ने पर अन्य भाषाओं में भी सेवाएं दी जा सकती हैं। न्यूयॉर्क में तूफ़ान आइडा आपदा को लेकर फ़ीमा अपनी वेबसाइट fema.gov [https://www.fema.gov/] पर 25 भाषाओं में समाचार विज्ञप्ति और फ़ैक्ट शीट भी पोस्ट करती है। और इसकी टेलीफोन भाषांतरण सेवा 117 भाषाओं में संवाद करने में सक्षम है। यदि आप VRS (वीडियो रिले सर्विस), कैप्शंड टेलीफ़ोन सर्विस या किसी अन्य रिले सेवा का उपयोग करते हैं, तो फ़ीमा हेल्पलाइन को 800-621-3362 पर कॉल करते समय फ़ीमा को उस सेवा का नंबर उपलब्ध कराएं। हेल्पलाइन ऑपरेटर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध होते हैं। स्पेनिश के लिए 2 दबाएं, आपकी भाषा बोलने वाले दुभाषिए के लिए 3 दबाएं। कोई तूफ़ान प्रभावित जिसकी अंग्रेज़ी दक्षता सीमित हो, उसे 69 भाषाओं में "आई स्पीक …" वाक्यांश वाली भाषा पहचान गाइड दिखाई जाएगी। आपदा प्रभावित लोग उस भाषा को इंगित कर सकते हैं जिसे वे समझते हैं, और फिर फ़ीमा प्रतिनिधि उस भाषा को बोलने वाले दुभाषिए से उन्हें जोड़ सकते हैं। इन नौ काउंटियों में रहने वाले तूफ़ान प्रभावितों को आपदा सहायता के लिए आवेदन करना चाहिए: ब्रोंक्स, डचेस, किंग्स, नासाउ, क्वींस, रिचमंड, रॉकलैंड, सफ़ोक और वेस्टचेस्टर। न्यूयॉर्क के तूफ़ान आइडा रिकवरी प्रयासों पर नवीनतम जानकारी के लिए www.fema.gov/disaster/4615 [http://www.fema.gov/disaster/4615] पर जाएं। ट्विटर पर हमें twitter.com/femaregion2 [https://twitter.com/femaregion2] पर फॉलो करें और फ़ेसबुक पर www.facebook.com/fema [http://www.facebook.com/fema] पर जाएं।