GULF काउंटी में आपदा बहाली केंद्र का स्थान बदल रहा है [https://www.fema.gov/hi/press-release/20250121/disaster-recovery-center-gulf-county-change-locations] Release Date: जनवरी 29, 2019 TALLAHASSEE, Fla. – वीरवार, 31 जनवरी से Gulf काउंटी में राज्य/फेमा का आपदा बहाली केंद्र का स्थान Wewahitchka से बदलकर Port St. Joe हो जाएगा।   Wewahitchka केंद्र 30 अक्टूबर को Wewahitchka Branch Library, 314 N. 2nd St, Wewahitchka, FL 32465 पर खुला था।  यह बुधवार, 30 जनवरी को शाम 6 बजे बंद हो जाएगा।  26 जनवरी तक, केंद्र ने 2,220 आगंतुकों को आपदा सहायता के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी प्रदान किये। नया केंद्र Port St. Joe Fire Department, 404 Williams Ave., Port St. Joe, FL 32456 पर स्थित होगा।  काम के घंटे सोमवार-शुक्रवार, सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक, और शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगे। फ्लोरिडा राज्य, फेमा, अमेरिकी लघु व्यवसाय प्रशासन और अन्य संगठनों के प्रतिनिधि उपलब्ध सहायता कार्यक्रमों का वर्णन करने और उत्तजीवियों को संसाधनों के साथ जोड़ने में सहायता के लिए केंद्रों पर मौजूद हैं। सभी बहाली केंद्रों में सुलभ पार्किंग, रैंप और रेस्टरूम मौजूद हैं। वे सहायक प्रौद्योगिकी प्रदान करते हैं, जैसे कि एम्पलीफाइड फोन और सुनने में परेशानी होने वाले लोगों के लिए सुनने संबंधी उपकरण, दृष्टिहीन लोगों के लिए आवर्धक, और वीडियो रिमोट व्याख्यान। अमेरिकी साइन भाषा के दुभाषिये एक दिन पहले समय निर्धारण करने पर उपलब्ध हो सकते हैं। एक आपदा बहाली केंद्र का पता लगाने के लिए, fema.gov/DRC [https://fema.gov/DRC] पर जाएँ। Bay, Calhoun, Franklin, Gadsden, Gulf, Holmes, Jackson, Leon, Liberty, Taylor, Wakulla और Washington काउंटियों के निवासी तूफान माइकल के प्रत्यक्ष परिणाम के रूप में नुकसान से निपटने के लिए आपदा सहायता के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।  पंजीकरण करवाने के लिए:  ऑनलाइन DisasterAssistance.gov [https://www.disasterassistance.gov/] पर जाएँ सप्ताह के सातों दिन 800-621-3362 (voice/711/VRS) या 800-462-7585 (TTY) पर सुबह 7 बजे से रात 11 बजे स्थानीय समय के बीच किसी भी समय कॉल करें।  बहुभाषी ऑपरेटर उपलब्ध हैं।   ###   फेमा का लक्ष्य:  आपदाओं के पहले, उनके दौरान और बाद में लोगों की सहायता करना। तूफान माइकल से प्रभावित व्यक्तियों और व्यवसायों के लिए उपलब्ध संसाधनों की सूची के लिए, www.floridadisaster.org/info [http://www.floridadisaster.org/info] पर जाएं। और अधिक तूफान माइकल से बहाली संबंधी जानकारी के लिए, www.fema.gov/hi/disaster/4399 [https://www.fema.gov/hi/disaster/4399] पर जाएं। फेमा और इमरजेंसी मैनेजमेंट के फ्लोरिडा प्रभाग को ट्विटर पर @FEMARegion4 [https://twitter.com/FEMARegion4]और @FLSERT पर फॉलो करें। [http://www.twitter.com/flsert]  आप फेमा और प्रभाग के फेसबुक पृष्ठों  Facebook.com/FEMA [https://facebook.com/fema]और Facebook.com/FloridaSERT [http://www.facebook.com/floridasert] पर भी जा सकते हैं।