हैरिस काउंटी में आपदा रिकवरी केंद्र के बंद होने के बाद मदद जारी रहती है। [https://www.fema.gov/hi/press-release/20230425/help-remains-after-disaster-recovery-center-closes-harris-county-0] Release Date: जनवरी 31, 2018 ऑस्टिन, टेक्सास – अंबल में टेक्सास राज्य/संघीय आपदा रिकवरी केंद्र (DRC) आज, 31 जनवरी को शाम को 6 बजे बंद हो जाएगा। हालांकि, मदद बस माउस की एक क्लिक, फोन कॉल या FEMA ऐप पर टैप करने की दूरी पर है।   केंद्र निम्नलिखित स्थान पर है:   हैरिस काउंटी HUMBLE SENIOR ACTIVITY CENTER 1401 S. HOUSTON AVE. HUMBLE, TX 77338 कार्यसमय: सोमवार - शनिवार, सुबह 9.00 बजे से शाम 6.00 बजे   हरीकेन हार्वे और उसके बाद की बाढ़ों के लिए टेक्सास संघीय आपदा घोषणा में सम्मिलित काउंटियों के के लोग एवं व्यवसाय अभी भी इसके द्वारा सहायता प्राप्त कर सकते हैंः   * अपने खातेDisasterAssistance.gov [http://www.disasterassistance.gov/]में लॉगिन करके। * 800-621-3362 वॉयस, 711/वीआरएस-वीडियो रिले सर्विस) (टीटीवाईः800-462-7585पर फेमा हेल्पलाइन को फोन करके। बहुभाषी ऑपरेटर्स उपलब्ध हैं (स्पैनिश के लिए 2 दबाएं)। * फेमा एप को डाउनलोड करकेजो कि एपल और  एंड्रॉयडमोबाइल डिवाइसेस के लिए उपलब्ध है। डाउनलोड करने के लिए यहाँ जाएँ: fema.gov/mobile-app [https://www.fema.gov/mobile-app]। * अभी भी खुले हुए किसी आपदा रिकवरी केंद्र पर विजिट करना। अंबल डीआरसी के सबसे निकट के रिकवरी केंद्र का स्थान हैः   हैरिस काउंटी GREENSPOINT MALL 12300 IH-45 North Freeway Houston, TX 77060 कार्यसमय: सोमवार - शनिवार, सुबह 9.00 बजे से शाम 6.00 बजे     अन्य रिकवरी केन्द्रों के स्थानों को ऑनलाइन यहाँ देखा जा सकता fema.gov/DRC [http://www.fema.gov/DRC]। [http://www.fema.gov/DRC]   हालांकि संपत्ति की क्षति के लिए अमेरिकी लघु व्यवसाय प्रशासन (एसबीए) ऋण हेतु आवेदन करने के लिए अंतिम समय सीमा बीत चुकी है परछोटे व्यवसायों, छोटे कृषि सहकारी संघों, मत्स्यपालन में लगे छोटे व्यवसायों और किसी भी आकार के निजी गैरलाभकारी संगठनों में से अधिकांश के लिए, एसबीए आपदा के कारण उत्पन्न कार्यशील पूँजी की आवश्यकता को पूरा करने में मदद करने के लिए आर्थिक हानि आपदा ऋण के लिए 25 मई तक आवेदन किया जा सकता है। आर्थिक हानि सहायता इसके निरपेक्ष उपलब्ध है कि व्यवसाय को किसी संपत्ति की क्षति हुई है या नहीं। व्यवसाय के मालिक एसबीए की निरापद वेबसाइट https://disasterloan.sba.gov/ela [https://disasterloan.sba.gov/ela]का उपयोग करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।   हर्रीकेन हार्वे और टेक्सास वसूली पर और अधिक जानकारी के लिए, www.fema.gov/disaster/4332 [http://www.fema.gov/disaster/4332]पर हर्रीकेन हार्वे आपदा वेब पेज www.facebook.com/FEMAharvey [http://www.facebook.com/FEMAharvey]पर फेसबुक twitter.com/FEMARegion6 [https://twitter.com/FEMARegion6]पर फेमा क्षेत्र6 ट्विटर खाते, या https://www.dps.texas.gov/dem/ पर आपातस्थि​ति प्रबंधन के टेक्सास डिवीजन की वेबसाइट पर विजिट करें।