TALLAHASSEE, Fla. –फेमा और Leon काउंटियों के खुदरा व्यापारी 24 से 29 जनवरी तक घरों को फिर से मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए मुफ्त जानकारी और साहित्य सामग्री प्रदान करने के लिए एकजुट हो रहे हैं, जबकि फ्लोरिडा निवासी तूफान माइकल से क्षतिग्रस्त हुअ अपने घरों की मरम्मत या पुनर्निर्माण कर रहे हैं।
Tallahassee में फेमा विशेषज्ञ भविष्य की आपदाओं से नुकसान को रोकने या कम करने के लिए सिद्ध तरीकों के साथ सवालों के जवाब देने और घर में सुधार संबंधी मार्गदर्शन देने के लिए उपलब्ध होंगे
अधिकांश जानकारी और मुफ्त प्रकाशनों को अपना काम खुद करने वालों और सामान्य ठेकेदारों के लिए तैयार किया जाता है।
निम्नलिखित स्टोरों पर परामर्शदाता वीरवार, शुक्रवार, सोमवार और मंगलवार के सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक उपलब्ध होंगे। शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। सलाहकार रविवार को उपलब्ध नहीं होंगे।
Esposito Ace Hardware Home Depot
2743 Capital Circle NE 3200 Capital Circle NE
Tallahassee, Fl 32308 Tallahassee, Fl 32308
संपत्ति को और मजबूत बनाने के बारे में अधिक जानकारी fema.gov/protect-your-property पर प्राप्त करें।
FEMA विशेषज्ञ बाढ़-संबंधी बीमा नीतियों के संबंध में सामान्य मार्गदर्शन प्रदान कर सकते हैं और बहाली में मदद करने के लिए तकनीकी सहायता पेश कर सकते हैं।
फेमा से संपर्क करने के लिए, हेल्पलाइन 800-621-3362 या 800-462-7585 (TTY) पर कॉल करें। बहुभाषी ऑपरेटर उपलब्ध हैं। आगे कोई नोटिस दिये जाने तक ऑपरेटर सप्ताह के सातों दिन सुबह 7 बजे से रात के 10 बजे तक ड्यूटी पर मौजूद रहते हैं।
###
फेमा का लक्ष्य: आपदाओं के पहले, उनके दौरान और बाद में लोगों की सहायता करना।
तूफान माइकल से प्रभावित व्यक्तियों और व्यवसायों के लिए उपलब्ध संसाधनों की सूची के लिए, www.floridadisaster.org/info पर जाएं।
और अधिक तूफान माइकल से बहाली संबंधी जानकारी के लिए, www.fema.gov/disaster/4399 पर जाएं।
फेमा और इमरजेंसी मैनेजमेंट के फ्लोरिडा प्रभाग को ट्विटर पर @FEMARegion4 और @FLSERT पर फॉलो करें। आप फेमा और प्रभाग के फेसबुक पृष्ठों Facebook.com/FEMA और Facebook.com/FloridaSERT पर भी जा सकते हैं।