कोलम्बस - 14 मार्च के बवंडर के लिए संघीय आपदा घोषणा के ठीक एक सप्ताह बाद, ओहायो के जीवित बचे लोगों को फिमा पुनर्प्राप्ति सहायता में $1 मिलियन से अधिक प्राप्त हुआ है।
११ घोषित काउंटियों में लगभग १०० आवेदकों के पास अब गंभीर जरूरतों, रहने के लिए अस्थायी जगह के भुगतान, घर की मरम्मत और बीमा द्वारा कवर नहीं की गई अन्य जरूरतों के लिए फिमा फंड हैं। ये धनराशि अनुदान हैं जिन्हें चुकाने की आवश्यकता नहीं है।
फिमा के संघीय समन्वय अधिकारी टोनी रेन्स ने कहा, "फिमा का व्यक्तिगत सहायता कार्यक्रम किसी आपदा के बाद लोगों को बहुत आवश्यक राहत प्रदान करने और उन्हें जल्द से जल्द ठीक होने में मदद करने के लिए बनवाया गया है।" "इस महत्वपुर्ण उपलब्धिको सुनिश्चित करने के लिए फेमा की प्रतिबद्धता की शुरुआत है कि ओहियो के बचे लोगों के पास सार्थक तरीके से उभरने के लिए आवश्यक संसाधन हैं।"
अगर आपको सहायता चाहिए: फिमा सहायता के लिए आवेदन करें
फिमा आपदा सहायता के लिए आवेदन करने के लिए, आप अनलाइन जा सकते: DisasterAssistance.gov, डाउनलोड करें FEMA App मोबाइल उपकरणों के लिए, या टोल-फ्री कल करें 800-621-3362. यदि आप किसी रिले सेवा, जैसे वीडियो रिले (वीआरएस), अनुशीर्षक टेलीफोन या अन्य सेवा का उपयोग करते हैं, तो फिमा को उस सेवा के लिए नंबर दें।
याद रखें: सिर्फ 14 मार्च के टोर्नेडो से संबंधित क्षति और आवश्यकताएं मात्र योग्य हैं।
आवेदन करने के बाद: प्रक्रिया को ढुंडो
कुछ युक्तियाँ ध्यान में रखें:
- यदि आपने अभी तक नहीं किया है, तो बीमा दावा दायर करें। जिन आवेदकों ने अपने घर में आपदा क्षति के लिए बीमा कराया है, उन्हें संघीय सहायता के लिए विचार किए जाने से पहले फिमा को बीमा निपटान या लाभ दस्तावेज प्रदान करना होगा।
- फिमा को आपके क्षतिग्रस्त घर का निरीक्षण करने की आवश्यकता हो सकती है। उस निरीक्षण को निर्धारित करने के लिए अपने फ़ोन का उत्तर देना सुनिश्चित करें। आवास निरीक्षण तथ्य पत्र पर निरीक्षण प्रक्रिया के बारे में अधिक जान सकते हैं: What to Expect: Housing Inspections.
- आपको प्राप्त होने वाले किसी भी फिमा पत्र को ध्यान से पढ़ें। ये पत्र बताएंगे कि फिमा को आपसे अतिरिक्त जानकारी की आवश्यकता हो सकती है और आप किस सहायता के लिए उपयुक्त पात्र हो सकते हैं और इसका उपयोग कैसे किया जाना चाहिए। तेजी से अपडेट और सूचनाएं प्राप्त करने के लिए, फेमा सहायता के लिए, खाता बनाएं DisasterAssistance.gov.
ओहायो में आपदा पुनर्प्राप्ति अभियान के बारे में और भी अधिक जानकारी के लिए, यहाँ जाएँ: www.fema.gov/disaster/4777.