हैरिस काउंटी में आपदा रिकवरी केंद्र के बंद होने के बाद मदद जारी रहती है।

Release Date Release Number
NR-111
Release Date:
नवंबर 20, 2017

ऑस्टिन, टेक्सास – बेटाउन शहर में टेक्सास राज्य/संघीय आपदा रिकवरी केंद्र (DRC) मंगलवार  21 नवंबर शाम को 6.00 बजे स्थायी रूप से बंद हो जाएगा। हालांकि, मदद बस माउस की एक क्लिक, फोन कॉल या FEMA ऐप पर टैप करने की दूरी पर है।

 

केंद्र निम्नलिखित स्थान पर है:

 

हैरिस काउंटी

बेटाउन कम्यूनिटी सेंटर

2407 Market St.

Baytown TX 77520

 

हरीकेन हार्वे और उसके बाद की बाढ़ों के लिए टेक्सास संघीय आपदा घोषणा में सम्मिलित काउंटियों के के लोग एवं व्यवसाय अभी भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं, और अगर ऐसा नहीं किया है तो निम्नलिखित तरीकों से पंजीकरण कर सकते हैः

 

  • ऑनलाइन DisasterAssistance.gov
  • 800-621-3362 वॉयस,711/वीआरएस-वीडियो रिले सर्विस) (टीटीवाईः800-462-7585 पर फेमा हेल्पलाइन को फोन करके। बहुभाषी ऑपरेटर्स उपलब्ध हैं (स्पैनिश के लिए 2 दबाएं)।
  • FEMA ऐप के माध्यम से, जोकि एपल तथा एंड्रॉयड मोबाइल उपकरणके लिए उपलब्ध है। डाउनलोड करने के लिए यहाँ जाएँ: fema.gov/mobile-app
  • अभी भी खुले हुए किसी आपदा रिकवरी केंद्र पर विजिट करना। अन्य रिकवरी केन्द्रों के स्थानों को ऑनलाइन यहाँ देखा जा सकता हैwww.fema.gov/DRC

 

Aransas, Austin, Bastrop, Bee, Brazoria, Caldwell, Calhoun, Chambers, Colorado, DeWitt, Fayette, Fort Bend, Galveston, Goliad, Gonzales, Grimes, Hardin, Harris, Jackson, Jasper, Jefferson, Karnes, Kleberg, Lavaca, Lee, Liberty, Matagorda, Montgomery, Newton, Nueces, Orange, Polk, Refugio, Sabine, San Jacinto, San Patricio, Tyler, Victoria, Walker, Waller और Wharton काउंटियों के मकान मालिक, किराएदार और व्यवसाय सहायता के लिए पात्र हो सकते हैं।

हर्रीकेन हार्वे और टेक्सास वसूली पर और अधिक जानकारी के लिए,www.fema.gov/disaster/4332 पर हर्रीकेन हार्वे आपदा वेब पेज या www.facebook.com/FEMAharvey पर फेसबुक twitter.com/FEMARegion6पर फेमा क्षेत्र6 ट्विटर खाते, या www.dps.texas.gov/dem/ पर आपातस्थिति प्रबंधन के टेक्सास डिवीजन की वेबसाइट पर विजिट करें।

Tags:
आखरी अपडेट