कोई मोर्टगेज़ (बंधक-ऋण) न होने पर, बाढ़ बीमा एक अच्छा निर्णय साबित हुआ

Release Date Release Number
R4-DR-4399-FL NR 081
Release Date:
जनवरी 23, 2019

TALLAHASSEE, Fla. – सारा हैरिंग बे के पास Port St. Joe में अपने पारिवारिक घर में पली-बढ़ी, उनकी बैकयार्ड में शादी हुई थी और अब वह मोर्टगेज़ (बंधक-ऋण) मुक्त सम्पत्ति की मालिकन हैं।  तूफान माइकल ने उनके घर की छत को तबाह कर दिया और दीवारों को नष्ट कर दिया।  तूफान का पानी उनके घर में भर गया।

कई सालों पहले, उनके पिता के मरने के बाद, उनकी माँ सम्पत्ति पर गृहस्वामी के और बाढ़ बीमा को छोड़ना चाहती थीं।  हैरिंग कहती हैं, “हमने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया।”

उन फैसले के कारण हैरिंग अब पुनर्निर्माण कर सकती हैं।  उन्हें अपनी बाढ़ बीमा पॉलिसी से पेशगी भुगतान प्राप्त हुआ जिसने उसे अस्थायी रूप से स्थानांतरित होने में सक्षम किया जबकि उनके घर का पुनर्निर्माण किया गया था।

बाढ़ सबसे आम प्राकृतिक आपदा है, जिससे हर साल अरबों डॉलर का नुकसान होता है। गृहस्वामी बीमा बाढ़ क्षति को कवर नहीं करता है।  विशेष रूप से सभी बाढ़ बीमा दावों में से लगभग एक तिहाई दावे बाढ़ से संबंधित क्षेत्रों के बाहर स्थित संपत्तियों पर हैं।

Florida पॉलिसियों की संख्या में अग्रणी है।

Florida में, 1,770,450 नेशनल फ्लड इंश्योरेंस प्रोग्राम (NFIP) पॉलिसियाँ प्रभावी हैं, जो 441 बिलियन डॉलर का कवरेज प्रदान करती हैं।  Florida में किसी अन्य राज्य के मुकाबले अधिक NFIP बीमाधारक हैं। 

 

NFIP बीमा पॉलिसियाँ एक आवासीय संरचना के लिए $250,000 तक और निजी संपत्ति के लिए $100,000 तक का भुगतान करती हैं।  किरायेदार $100,000 तक की निजी संपत्ति का बीमा करवा सकते हैं।

 

पॉलिसियाँ NFIP कार्यक्रम में भाग लेने वाले समुदायों में उपलब्ध हैं, जो बाढ़-क्षति निवारण अध्यादेशों को अपनाने और लागू करने के लिए सहमत हैं। अमेरिका में 22,000 से अधिक समुदाय भाग लेते हैं।

 

गृहस्वामी और किराएदार अपनी बीमा कंपनी या एजेंट से संपर्क करके बाढ़ बीमा खरीद सकते हैं।  अधिक जानकारी के लिए, www.floodsmart.gov पर जाएँ।  एजेंट रैफरल के लिए, 800-427-4661 पर कॉल करें।  यदि आप वीडियो रिले सेवाओं का उपयोग करते हैं तो 711 या TTY 800-462-7585 पर कॉल करें या www.fema.gov/national-flood-insurance-program पर जाएँ।

 

###

 

फेमा का लक्ष्य:  आपदाओं के पहले, उनके दौरान और बाद में लोगों की सहायता करना।

 

तूफान माइकल से प्रभावित व्यक्तियों और व्यवसायों के लिए उपलब्ध संसाधनों की सूची के लिए, www.floridadisaster.org/info पर जाएं।

और अधिक तूफान माइकल से बहाली संबंधी जानकारी के लिए, www.fema.gov/disaster/4399 पर जाएं।

 

फेमा और इमरजेंसी मैनेजमेंट के फ्लोरिडा प्रभाग को ट्विटर पर @FEMARegion4 और @FLSERT पर फॉलो करें।  आप फेमा और प्रभाग के फेसबुक पृष्ठों  Facebook.com/FEMA और Facebook.com/FloridaSERT पर भी जा सकते हैं।

Tags:
आखरी अपडेट