उठान, बाढ़ बीमा सुरक्षा डिकिंसन रेस्त्रां

Release Date Release Number
NR190
Release Date:
अप्रैल 10, 2018

डिकिंसन, टेक्सास भोजनालय व्यवस्थापक Keith Lilley के गृहनगर डिकिंसन, टेक्सास विगत में प्रलयंकारी तूफानों की चपेट में आया है, अतः जब अगस्त 2017 में हरीकेन हार्वे आया तो लिली तैयार था।

 

उन्होंने कहा,“मेरे पास यहाँ डिकिंसन में दो रेस्त्रां हैं और दोनों ही बाढ़ बीमा पॉलिसियों से बीमांकित हैं।”  “बाढ़ बीमा यहाँ व्यवसाय करने के खर्च का महज हिस्सा है।”

 

Lilley के बीमा एजेंट ने राष्ट्रीय बाढ़ बीमा कार्यक्रम (National Flood Insurance Program, NFIP) के जरिए उनके रेस्त्राओं के लिए पॉलिसियाँ लिखीं। NFIP भाग लेने वाले समुदायों में जायदाद के मालिकों को को बाढ़ से हानियों के विरुद्ध बीमा खरीदने के लिए सक्षम बनाता है और यह राज्य एवं स्थानीय सरकारों के लिए डूब क्षेत्र प्रबंधन अध्यादेश को क्रियान्वित करने को आवश्यक बनाता है जो भावी बाढ़ क्षतियों में कमी लाता है। Lilley की पॉलिसियाँ उनकी दो इमारतों के ढाँचों और सामग्रियों को बीमांकित करती हैं।

 

बाढ़ बीमा प्राप्त करने के अतिरिक्त, Lilley ने आधार बाढ़ उठान से 17 फीट ऊपर अपना नया रेस्त्रां Marais बनाया। यह उठान वह स्तर है जिस स्तर तक पानी के 1 प्रतिशत बाढ़ के दौरान उठने की आशा होती है, माने यह कि किसी भी दिए गए वर्ष में इस तरह की घटना के 1 प्रतिशत आसार होते हैं। 

 

“मैंने पानी के उफान पर नजर रखी और रेस्त्राँ के दरवाजे तक जाने वाली प्रत्येक 12 सीढ़ी को ढाँक दिया। हमने नाव भी तैरायी [सबसे ऊपर की सीढ़ी तक]। फिर बारिश थम गई,” उन्होंने कहा। “प्रत्येक ने कहा कि इसे इतने ऊपर बनाने की कोई आवश्यकता नहीं थी। मैंने अनुमान लगाया कि वे गलत थे।”

 

हालांकि Marais तबाही से बच गया था पर Lilley का दूसरा आहार-गृह Dickinson Bar-B-Que उतना सौभाग्यशाली नहीं था। Bar-B-Que रेस्त्राँ, जो उठा हुआ नहीं था, ने 3 फीट से अधिक पानी पर था। 

 

Lilley अपने Bar-B-Que कर्मचारियों को मैरिस ले गई और दोनों ही मेन्यूज से खाना परोसना जारी रखा। फिर उसने जल्दी से अपनी बाढ़ पॉलिसी के भुगतान से Dickinson Bar-B-Que का फिर से निर्माण किया। 

 

उन्होंने कहा,“मेरे पास बाढ़ कवरेज के $450,000 थे और मैंने प्रत्येक पैसे को एकत्र किया”। “मेरे लिए बाढ़ बीमा ईश्वर का वरदान है। मुझे हर साल इसके लिए केवल $2,100 देने होते हैं, जिसमें से $1200 कटौती-योग्य होते हैं।”

 

संयुक्त राज्य अमरीका में बाढ़ें सर्वाधिक आम और विनाशकारी प्राकृतिक आपदा हैं। समस्त प्राकृतिक आपदाओं में से लगभग 90 प्रतिशत से बाढ़ जुड़ी हुई होती है और सभी 50 राज्यों ने पिछले पाँच वर्षों में बाढ़ का अनुभव किया है। बाढ़ से होने वाली क्षतियाँ मानक घरमालिक बीमा पॉलिसी से बीमांकित नहीं होती हैं। अतिरिक्त जानकारी के लिए, NFIP तथ्यपत्रक को https://go.usa.gov/xQgKm पर देखें।

 

आपदा से उबर रहे टेक्सास में निवासियों एवं समुदायों के लिए न्यूनीकरण जानकारी और संसाधनों के लिए विजिट करें:www.fema.gov/Texas-disaster-mitigation

 

हर्रीकेन हार्वे और टेक्सास वसूली पर और अधिक जानकारी के लिए, www.fema.gov/disaster/4332 पर हर्रीकेन हार्वे आपदा वेब पेज या http://www.facebook.com/FEMAharvey पर फेसबुक, twitter.com/FEMARegion6 पर FEMA क्षेत्र 6 ट्विटर खाते, या http://www.dps.texas.gov/dem/ पर आपातस्थि​ति प्रबंधन के टेक्सास डिवीजन की वेबसाइट पर विजिट करें।

Tags:
आखरी अपडेट