बाढ़ बीमा: मौसम की महंगी घटनाओं के विरुद्ध घर मालिक का सर्वश्रेष्ठ बचाव

Release Date Release Number
NR 176
Release Date:
मार्च 7, 2018

ऑस्टिन, टेक्सास-अमेरिका में बाढ़ें सर्वाधिक आम और महंगी प्राकृतिक आपदाएं हैं और टेक्सास मौसम की इन घटनाओं के लिए कोई अजनबी नहीं है। टेक्सास में 1996 से पॉलिसी धारकों को 200,000 से अधिक बाढ़ बीमा दावे अदा किए जा चुके हैं। 

 

20 प्रतिशत से अधिक बाढ़ के दावे उच्च जोखिम क्षेत्रों के बाहर की संपत्तियों से आते हैं।  चूँकि हरीकेन का मौसम करीब आ रहा है तो अब समय आ गया है कि बाढ़ बीमा खरीद लिया जाए क्योंकि हर कोई संभाव्य बाढ़ क्षेत्र में रहता है।

 

आपदा-घोषित काउंटियों में रहने वाले 30 प्रतिशत लोगों ने हरीकेन हार्वे के दौरान बाढ़ बीमा पॉलिसियों को लिया था।  1 मार्च तक तूफान के दौरान हुए नुकसान से उत्पन्न दावों में 8.5 बिलियन डालर का टेक्सासवासियों को भुगतान किया जा चुका है।  

 

हरीकेन हार्वे के बाद मोटे तौर पर 80,000 बीमा पॉलिसियाँ खरीदी गईं।

  • 31 जुलाई 2017 तक 584,637 पॉलिसियाँ लागू थीं।
  • 31 दिसंबर 2017 तक 664,251 पॉलिसियाँ लागू थीं।

     

    जब घर मालिक बाढ़ बीमा पॉलिसी खरीदता है तो वे राष्ट्रीय खाद्य बीमा कार्यक्रम (एनएफआईएफ) में प्रवेश करते हैं।  एनएफआईएफ सम्प​त्ति मालिकों को बीमा प्रदान करता है और समुदायों को बाढ़ योजना प्रबंधन विनियमनों को अपनाने एवं लागू करने के लिए प्रोत्साहित करता है। 

     

    चूँकि बाढ़ को अक्सर अपवर्जित आपदा कहा जाता है इसलिए यह घर मालिक की मानक पॉलिसी के तहत बीमांकित नहीं होती। यहाँ तक कि अगर अगर घर मालिक के लिए अपने बंधक विनियमनों के जरिए बाढ़ बीमा को खरीदना आवश्यक नहीं होता तो भी उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा के लिए इस पर विचार करना चाहिए।

     

    पॉलिसी पर चुकाए गए कुछ सौ डॉलर बाढ़ में होने वाले हजारों के नुकसान को बचा सकते हैं।  लाभ इस प्रकार से हैंः

  • एनएफआईपी पॉलिसी धारक कवरेज की अपनी धनराशि को चुन सकते हैं।
  • बिल्डिंग कवरेज में 1-4 आवासीय इकाइयों के लिए अधिकतम $250,000 और विषयवस्तु कवरेज में $100,000 है।
  • पाँच या अधिक इकाइयों के आवासीय ढाँचों के लिए बिल्डिंग कवरेज में अधिकतम $500,000 और विषयवस्तु कवरेज में $100,000 है।

     

    बाढ़ बीमा पर अतिरिक्त जानकारी के लिए, विजिट करें: https://www.fema.gov/national-flood-insurance-program

     

हर्रीकेन हार्वे और टेक्सास वसूली पर और अधिक जानकारी के लिए, www.fema.gov/disaster/4332 पर हर्रीकेन हार्वे आपदा वेब पेज या http://www.facebook.com/FEMAharvey पर फेसबुक, twitter.com/FEMARegion6 पर FEMA क्षेत्र 6 ट्विटर खाते, या http://www.dps.texas.gov/dem/ पर आपातस्थि​ति प्रबंधन के टेक्सास डिवीजन की वेबसाइट पर विजिट करें।

Tags:
आखरी अपडेट